बहरागोड़ाः बिजली के तार की चपेट में आने से पुआल से लदे पिक अप वैन लगी आग

0
Advertisements
Advertisements

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 18 पर झरिया मोड़ के समीप रविवार को बिजली के तार की चपेट में आने से पुआल से लदे एक पिक अप वैन‌ में आग लग गई। आग लगते ही चालक वैन से कूद गया।
जानकारी के अनुसार पुआल से लदे पिक अप वैन संख्या जेएच 05 बीपी 0496 को लेकर चालक बहरागोड़ा के झमझम होटल के पास स्थित धर्म कांटा पर वजन कराने जा रहा था।‌ इसी दौरान बिजली के तार से सट गया और वैन पर लदे पुआल में आग लग गयी। सूचना मिलने के बाद बहरागोड़ा के थाना प्रभारी विकास कुमार शर्मा घटना स्थल पर पहुंचे। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। दमकल पहुंचा और आग पर काबू पाया गया। परंतु तब तक पुआल जल चुका था। वैन के मालिक बहरागोड़ा के बाघराचुड़ा गांव निवासी दीपक सिंह के अनुसार पुआल लदा पिक अप वैन चाकुलिया ध्यान फाउंडेशन की गौशाला जा रहा था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  एमएनपीएस में शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण: लर्निंग डिसएबिलिटी और समावेशी शिक्षा पर विशेषज्ञ सत्र

Thanks for your Feedback!

You may have missed