बागे जमशेद चौक के पास कार की टक्कर से ऑटो पलटी, चालक घायल
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत बागे जमशेद चौक के पास एक कार ने ऑटो को टक्कर मार दी. इस घटना में ऑटो सड़क पर पलट गई जिसमे चालक समेत तीन लोग घायल हो गए. हालांकि, सभी को हल्की चोटें आई है. इधर घटना के बाद कार को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. चालक अब्दुल सादिक ने बताया कि वे जवाहर नगर मानगो के रहने वाले है. उनकी मां टीएमएच में भर्ती है. वे अपने दो बेटों के साथ अपनी मां को देखने टीएमएच जा रहे थे. बागे जमशेद चौक के पास जैसे ही वे बिष्टुपुर की ओर मुड़े तभी साइड से आकर कार ने उन्हे टक्कर मार दी जिससे ऑटो सड़क पर पलट गई और वो घायल हो गए. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार और ऑटो को जब्त कर थाना ले गई.
Advertisements

Advertisements



