साइबर अपराधियों की कोशिश नाकाम, बिष्टूपुर पुलिस ने खाते से उड़े 42 हजार रुपये किए फ्रीज

0

Security concept: computer keyboard with word Cyber Crime, selected focus on enter button background, 3d render

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर। साइबर अपराधी शहर में सक्रिय जरूर हैं, लेकिन बिष्टूपुर की साइबर पुलिस भी कम नहीं है. वह भी पूरी तरह से सक्रिय रहती है. साइबर अपराधियों ने मानगो पोस्ट ऑफिस रोड के रहने वाले अंशुमन के खाते से 42 हजार रुपये उड़ा लिए थे, लेकिन बिष्टूपुर की साइबर पुलिस ने रुपये को खाते में ही फ्रीज कर साइबर अपराधियों को मॉत दे दी है. मामला थाने तक पहुंचा है पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

अंशुमन का कहना है कि उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन आया था. फोन करने वाले ने कहा था कि मोबाइल फोन बंद होने वाला है. इसे चालू रखने के लिए लिंक भेज रहे हैं. लिंक के माध्यम से जानकारियां देनी होगी. इसके बाद जानकारी शेयर करते ही खाते से साइबर अपराधी ने 42 हजार रुपये उड़ा लिए थे. पुलिस तक घटना की जानकारी पहुंचते ही सबसे पहले खाते को ही फ्रीज करवा दिया गया.

Advertisements
See also  कैंपस प्लेसमेंट में बड़ी सफलता, 6 छात्रों को जापानी कंपनी में ₹5 लाख पैकेज

Thanks for your Feedback!

You may have missed