एएसआरडब्ल्यूए का चुनाव संपन्न, राजीव रंजन सिंह दोबारा बने अध्यक्ष

0
Advertisements
Advertisements

एएसआरडब्ल्यूए (ASRWA) आदित्या सोसाइटी के वर्ष 2026 के लिए रविवार की शाम चुनाव संपन्न कराया गया. चुनाव परिणाम के तहत राजीव रंजन सिंह को सोसाइटी के लोगों ने दोबार अध्यक्ष चुना है. 15 मार्च को हुए चुनाव में सोसायटी के विभिन्न पदों और ब्लॉकों के प्रतिनिधियों का भी चयन किया गया है. घोषित परिणाम के अनुसार राजीव रंजन सिंह अध्यक्ष के अलावा विजय कुमार वर्मा को सचिव और ए.के. ठाकुर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है. जबकि प्रीति चतुर्वेदी को संयुक्त सचिव चुना गया है.
इसके अलावा ब्लॉक प्रतिनिधियों का भी चयन में ब्लॉक–1 से धनंजय कुमार मिश्रा और एस.एन. तिवारी निर्वाचित हुए. ब्लॉक–2 से शोभा सिंह और उत्तम कुमार होरे चुने गए. वहीं ब्लॉक–3 से मधुमाला झा, सी.बी. श्रीवास्तव और एस.के. प्रसाद को प्रतिनिधि बनाया गया है. निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित पत्र के माध्यम से सोसायटी के निवासियों को चुनाव परिणाम की आधिकारिक जानकारी दे दी गई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  बिस्टुपुर के भारत साइकिल स्टोर में देर रात लगी आग, लाखों का सामान जला

Thanks for your Feedback!

You may have missed