दिल्ली बीजेपी के मीडिया ग्रुप से करीब 200 पत्रकार हटाए गए, पार्टी ने बताई वजह

Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : दिल्ली बीजेपी के मीडिया ग्रुप से करीब 200 पत्रकारों को हटाए जाने की खबर है। पार्टी के मीडिया सेल के मुताबिक, ग्रुप में अब उन्हीं पत्रकारों को रखा जाएगा जो बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस और मीडिया कार्यक्रमों में नियमित रूप से शामिल होते हैं। जिन पत्रकारों की मौजूदगी कभी-कभार रहती है, उन्हें ग्रुप से हटाया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मीडिया सेल की ओर से कहा गया है कि यह कदम पार्टी की गतिविधियों को नियमित रूप से कवर करने वाले पत्रकारों तक मीडिया संवाद सीमित रखने के लिए उठाया गया है। करीब 200 पत्रकारों को एक साथ ग्रुप से हटाए जाने के बाद मीडिया हलकों में इसकी चर्चा हो रही है।

इससे पहले मार्च 2025 में भी दिल्ली बीजेपी के एक व्हाट्सऐप मीडिया ग्रुप से तीन महिला पत्रकारों को हटाए जाने की रिपोर्ट सामने आई थी। नए मामले में फिलहाल पार्टी की ओर से यही वजह बताई गई है कि हटाए गए पत्रकार प्रेस कॉन्फ्रेंस में नियमित रूप से शामिल नहीं होते थे।

About The Author

See also  4 अक्टूबर को होगा अंतर्राष्ट्रीय हिंदू प्रतिनिधि महासम्मेलन, 21 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

You may have missed