दुकान का ताला तोड़कर करीब ₹2 लाख नकद और लैपटॉप चोरी, CCTV में दिखा चोर का चेहरा

Advertisements

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह चौक स्थित मल्लिक प्लाई सेंटर में रविवार देर रात तीन चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर ताला और कांच का गेट तोड़कर दुकान से करीब दो लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप, कई कागजात और अन्य सामान चोरी कर ले गये। तीनों स्कूटी से पहुंचे थे। दुकान में लगे CCTV कैमरे में एक चोर का चेहरा साफ दिखाई दिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, रविवार को दुकान तय समय पर बंद हुई थी। सोमवार को कर्मचारी दुकान खोलने पहुंचे तो प्रथम तल पर लगे ग्रिल का ताला और कांच का गेट टूटा मिला। जांच में पता चला कि चोर छत के रास्ते प्रथम तल तक पहुंचे और वहां से दुकान में दाखिल हुए। इसके बाद गल्ले का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब दो लाख रुपये नकद निकाल लिये और लैपटॉप समेत अन्य सामान लेकर चले गये।

घटना की सूचना मिलने पर दुकान मालिक सुमित मल्लिक मौके पर पहुंचे और जुगसलाई पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने CCTV फुटेज की जांच की, जिसमें हाफ हेलमेट पहना एक युवक दुकान में चोरी करता नजर आया। उसके दो साथी सड़क पर स्कूटी लेकर इंतजार करते दिखाई दिये। वारदात के बाद तीनों स्कूटी से फरार हो गये। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है।

About The Author

You may have missed