अर्जुन चंद्र हांसदा बने धालभूमगढ़ झामुमो प्रखंड समिति के अध्यक्ष…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक डेस्क/धालभूमगढ़: धालभूमगढ़ के नरसिंहगढ़ स्थित अग्रसेन भवन में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें प्रखंड समिति के नए अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और सचिव का चुनाव हुआ। पर्यवेक्षक विद्यासागर दास, पिंटू दत्ता और विक्टर सोरेन की देखरेख में मतदान संपन्न हुआ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

अध्यक्ष पद के लिए अर्जुन चंद्र हांसदा और विक्रम टुडू के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें अर्जुन हांसदा को 20 और विक्रम टुडू को 13 वोट मिले। इस जीत के साथ अर्जुन हांसदा सातवीं बार प्रखंड समिति के अध्यक्ष बने। कोषाध्यक्ष पद के लिए कमल मंडल और रंजीत उपाध्याय के बीच चुनाव हुआ, जिसमें कमल मंडल को 27 और रंजीत उपाध्याय को 4 वोट मिले, जबकि 2 वोट अमान्य घोषित हुए। सचिव पद के लिए नरेन सोरेन निर्विरोध चुने गए।

चुनाव प्रक्रिया में हर पंचायत से तीन-तीन प्रतिनिधियों ने मताधिकार का प्रयोग किया। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी पदाधिकारियों—अर्जुन चंद्र हांसदा, नरेन सोरेन और कमल मंडल—को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मोहन कर्मकार, घनश्याम महतो, आदित्य प्रधान और रामदास हांसदा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शेख सलीम शहजादा, पंचायत समिति सदस्य प्रदीप कुमार राय, मुखिया अर्जुन मांडी, धीरेन पाल, प्रणव महतो, मंगल हांसदा, कुर्बान अली, शेख जुल्हास सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Advertisements
See also  धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की मांग तेज: सिंहभूम चैंबर का शनिवार को बड़ा विरोध प्रदर्शन

Thanks for your Feedback!

You may have missed