हाई ब्लड प्रेशर से हैं परेशान, अपनाए ये उपाय कंट्रोल में रहेगा बीपी…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से आजकल बड़ी संख्या में लोग परेशान हैं। बड़े बुजुर्ग तो छोड़िए युवाओं को हाइपरटेंशन की समस्या सबसे ज्यादा होने लगी है। बहुत कम उम्र में ही लोग हाई बीपी के शिकार हो रहे हैं। इसकी वजह डाइट और लाइफस्टाइल को माना जा रहा है। कई बार जेनेटिक कारण, स्ट्रेस और नींद पूरी न होने पर भी बीपी की समस्या हो सकती है। ब्लड प्रेशर हाई होने पर शरीर में कई लक्षण नजर आते हैं। कई बार सुबह के समय हमारी बॉडी हाई बीपी के संकेत देती है। इन्हें आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जानिए सुबह ब्लड प्रेशर हाई होने पर शरीर में क्या लक्षण दिखते हैं?

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

ब्लड प्रेशर बढ़ने पर सुबह दिखते हैं ये लक्षण

चक्कर आना- अगर सुबह उठते ही चक्कर आने लगें तो ये हाई ब्लड प्रेशर का लक्षण हो सकता है। कई बार बिस्तर से उठते ही सिर घूमने लगता है और चक्कर जैसा महसूस होता है। तो एक बार बीपी जरूर चेक कर लें। आपको इसका कारण पता होना चाहिए। अगर बीपी बढ़ा हुआ निकले तो डॉक्टर तो दिखाएं।

प्यास लगना- रातभर पानी नहीं पीने से सुबह प्यास लग सकती है, लेकिन सुबह उठते ही बहुत ज्यादा प्यास लगे और मुंह सूखने लगे तो ये हाई बीपी के लक्षण हो सकते हैं। शरीर में ब्लड प्रेशर बढ़ने पर ऐसा हो सकता है। इसे नॉर्मल बात समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

धुंधला दिखना- जिन लोगों को सुबह उठने के बाद कुछ देर तक धुंधला दिखाई दे उन्हें अपना बीपी चेक कर लेना चाहिए। ये हाई ब्लड प्रेशर का लक्षण हो सकता है। बीपी हाई होने पर आंखों पर स्ट्रेस पड़ता है। इससे आंखों की रोशनी कम हो सकती है और आंखें कमजोर हो सकती है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed