928 करोड़ के निवेश से बिहार में 19 नई फैक्ट्रियों को मंजूरी, 2200 लोगों को मिलेगा रोजगार

0
Advertisements

पटना :बिहार में औद्योगिक विकास को बड़ी गति देते हुए राज्य में 19 नई फैक्ट्रियों को मंजूरी दी गई है. इन परियोजनाओं पर कुल 928 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा. इन फैक्ट्रियों के शुरू होने से करीब 2200 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है. इसमें अल्ट्राटेक सीमेंट समेत कई बड़ी कंपनियों की इकाइयां शामिल हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

यह मंजूरी राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (SIPB) की बैठक में दी गई, जिसमें 17 औद्योगिक परियोजनाओं को स्टेज-1 और स्टेज-2 की स्वीकृति मिली. उद्योग विभाग के अनुसार इन नई इकाइयों से बिहार में निवेश का माहौल मजबूत होगा और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा.

इसके अलावा दरभंगा में मखाना प्रोसेसिंग यूनिट भी स्थापित की जाएगी, जिससे स्थानीय किसानों और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा. सरकार का कहना है कि इस तरह की परियोजनाओं से राज्य में उद्योगों का विस्तार होगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

About The Author

See also  दो बच्चों की मौत के मामले में मां गिरफ्तार, पुलिस के सामने हत्या कबूलने का दावा

Thanks for your Feedback!

You may have missed