अनुषा डांडेकर और नूपुर सेनन की हो सकती हैं बिग बॉस सीजन 3 में एंट्री…


लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस ओटीटी पर वापसी के लिए तैयार है। शो में सलमान खान की जगह अनिल कपूर होस्ट के तौर पर नजर आएंगे। अब धीरे-धीरे करके शो के कंटेस्टेंट्स से भी पर्दा हट रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और वीजे अनुषा डांडेकर को इसके लिए अप्रोच किया गया है।


बिग बॉस ओटीटी का सीजन 3 आने वाला है। अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस के बीच इसको लेकर काफी एक्साइटमेंट है। इस बार सलमान खान की जगह अनिल कपूर शो को होस्ट करते नजर आएंगे और इसके प्रोमो ने हलचल मचा दी है। फैंस शो के कंटेस्टेंट को लेकर अनुमान लगा रहे हैं। फैंस इस विवादित शो के इंतजार में पलके बिछाए बैठे हैं।
बिग बॉस सीजन 17 के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ये विवादित शो ऑनएयर होने के लिए तैयार है। बिग बॉस तक के एक पेज ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर ये जानकारी दी थी कि अरमान मलिक को उनकी पहली पत्नी पायल मलिक के साथ बिग बॉस पर आने के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि,दोनों शो में हिस्सा लेंगे या नहीं,इस पर अब तक उनका कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
अब ईटाइम की एक रिपोर्ट के अनुसार कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और वीजे से एक्ट्रेस बनी अनुषा डांडेकर को भी बिग बॉस ओटटी के सीजन 3 पर आने के लिए अप्रोच किया गया है। नूपुर इस शो में नजर आएंगी या नहीं इस बारे में उनकी तरफ से कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है।
नूपुर सेनन बन सकती हैं हिस्सा
नूपुर सेनन को अक्षय कुमार के साथ ‘फिलहाल’ गाने में देखा गया था जिसके बाद से वो काफी ज्यादा पॉपुलर भी हो गई थीं। नूपुर वैसे भी एक बहुत अच्छी सिंगर हैं। साल 2023 में नूपुर सेनन टाइगर नागेश्वर राव के साथ एक तेलुगु एक्शन फिल्म में नजर आई थीं। इसके अलावा वो पॉप कौन नाम की एक टेलीविजन सीरीज का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
इस एक्ट्रेस को भी किया गया एप्रोच
इसके अलावा अनुषा डांडेकर को भी इसका हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया गया। अनुषा डांडेकर एक वीजे हैं और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनका काफी नाम है। अनुषा हाउस ऑफ स्टाइल, डांस क्रू, टीन डीवा और लव स्कूल जैसे शो होस्ट कर चुकी हैं। इसके अलावा अनुषा कई बॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। अनुषा के बिग बॉस में शामिल होने की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है।
