टाटा पावर मजदूर यूनियन की बैठक में भड़का आक्रोश, बकाया भुगतान और मांगों पर प्रबंधन की चुप्पी से नाराजगी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : साकची स्थित यूनियन कार्यालय में टाटा पावर मजदूर यूनियन की एक अहम बैठक उपाध्यक्ष अम्बुज कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मजदूरों की विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। यूनियन ने बताया कि 15 दिसंबर 2025 को सौंपे गए मांग पत्र पर अब तक प्रबंधन या ठेका एजेंसियों की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

बैठक में यह भी सामने आया कि ताज टेक्नो कंपनी और आरके इरेक्टर्स द्वारा मजदूरों के ओवरटाइम और अंतिम भुगतान सहित कई बकाया लंबित हैं। लगभग 20 लाख रुपये के ओवरटाइम भुगतान और करीब 100 ठेका मजदूरों के वेतन से जुड़े मुद्दों पर गंभीर असंतोष जताया गया। मजदूरों ने आरोप लगाया कि फायर विभाग और अन्य यूनिटों में भी भुगतान में अनियमितता हो रही है।

यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो सीएचपी, ईएसपी और मेंटेनेंस विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। साथ ही बैठक में सर्वसम्मति से आगामी मई दिवस को धूमधाम से मनाने का निर्णय भी लिया गया।

About The Author

See also  खाद की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा, यूरिया और DAP दोगुने दाम पर बेचने से किसान परेशान

Thanks for your Feedback!

You may have missed