अनंत सिंह ने ली शपथ, टीका लगा पहुंचे, नीतीश कुमार को देख छू लिया पैर

0
Advertisements
Advertisements

Delhi: अनंत सिंह ने मंगलवार (03 फरवरी, 2026) को विधायक पद की शपथ ली. वे दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में जेल में बंद हैं. चुनाव के बाद जब नतीजे आए और बाकी विधायकों ने शपथ ली थी तो उस वक्त शपथ नहीं ले सके थे. ऐसे में अब जाकर उन्होंने विधायक पद की शपथ ली है. इस दौरान उन्होंने विधानसभा के स्पीकर प्रेम कुमार से हाथ भी मिलायामंगलवार को बेउर जेल से एंबुलेंस से उन्हें विधानसभा के लिए लाया गया. जब अनंत सिंह सदन के अंदर पहुंचे तो सभी सदस्य उन्हें देखने लगे. अनंत सिंह अपने अलग अंदाज में पहुंचे थे. अनंत सिंह ने माथे पर लंबा टीका लगाया था. जब वे नीतीश कुमार की ओर गए तो उन्हें देखते हुए पैर छूने के लिए झुक गए. इसके बाद हाथ जोड़कर उनका आशीर्वाद लिया.अनंत सिंह जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़े थे. चुनाव के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या हो गई थी. इसी केस में उन्हें जेल जाना पड़ा. करीब 3 महीने से वे जेल में बंद हैं. मंगलवार को जब विधायक पद की शपथ लेने पहुंचे तो उन्होंने बिना पढ़े ही शपथ ले ली. सदन में डायरेक्ट बोलते रहे. उनके इस अंदाज को सदन के अन्य सदस्य देखते रहे. शपथ लेने के बाद अनंत सिंह को वापस बेउर जेल जाना पड़ा. जेल जाने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “हम कांड में निर्दोष है. जांच चल रही है. हम निर्दोष हैं और न्याय मिलेगा.” एक सवाल पर कहा कि विपक्ष के लोगों के पास कोई काम नहीं है. पत्रकारों ने उनसे पूछा कि तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि बिहार में अपराध बढ़ गया है. इस पर अनंत सिंह ने कहा कि विपक्ष के पास और बोलने के लिए कुछ बच भी गया है क्या? बोलने वाला बोलते रहे कुछ होना नहीं है. इस बार उनको (तेजस्वी यादव) दूसरी पार्टी से टिकट लेकर लड़ना पड़ेगा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed