आनंद मोहन का टाटानगर स्टेशन पर भव्य स्वागत, समर्थकों ने लगाए नारे

Advertisements

जमशेदपुर। बिहार के पूर्व सांसद सह बाहुबली नेता आनंद मोहन रविवार को एक यूनियन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जमशेदपुर पहुंचे। सुबह पटना से टाटानगर स्टेशन पहुंचे आनंद मोहन का स्टेशन परिसर में तत्कालीन बिहार पीपुल्स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस दौरान पार्षद सुधीर चौधरी के नेतृत्व में समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने आनंद मोहन का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया। उनके जमशेदपुर पहुंचने की सूचना पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता टाटानगर स्टेशन पहुंचे थे। स्टेशन परिसर में कुछ देर तक समर्थकों में उत्साह का माहौल बना रहा।

स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने आनंद मोहन के समर्थन में नारे लगाए और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। आनंद मोहन ने भी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद वे अपने निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि आनंद मोहन का जमशेदपुर आगमन पुराने राजनीतिक एवं सामाजिक साथियों के लिए विशेष अवसर है। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया।

About The Author

See also  काम में लापरवाही पर सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा निलंबित, एसएसपी ने की कार्रवाई

You may have missed