शराब दुकान को बंद कराने को लेकर महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग के सांसद प्रतिनिधि अनामिका सरकार ने सरायकेला खरसावां जिला उपायुक्त को सौंपी मांग पत्र

Advertisements
Advertisements

सरायकेला खरसावां:- गम्हरिया स्थित दुर्गा पूजा मैदान के सामने शराब दुकान को बंद कराने को लेकर महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग के सांसद प्रतिनिधि अनामिका सरकार ने सरायकेला खरसावां जिला उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपी है।
सौंपी गई मांग पत्र में कहा गया है कि दुर्गा पूजा को मध्य नजर रखते हुए श्रद्धालुगण पंडाल एवं मूर्ति देखने हेतु यहां पर आते हैं और वहीं पर शराब दुकान खुला होने के वजह से महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आए दिन शराब दुकानों में शराब पीकर शराबियों लोग छेड़खानी करने से बाज नहीं आते हैं। यहां तक की शराब के नशे में छोटी मोटी दुर्घटना प्रायः देखने को मिलती है। छात्र छात्राओं को स्कूल जाने के दौरान भी शराबियों के नजर से बच कर जाना पड़ता है।
सुश्री अनामिका सरकार ने कहीं की यथाशीघ्र शराब दुकान बंद नहीं होता है तो उग्र आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे। जिसका जवाबदेही संबंधित पदाधिकारी होंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू करने की कवायद तेज, पूरी प्रक्रिया को 100 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य, 11 को विशेष बैठक

You may have missed