जयपुर में बेकाबू SUV ने फुटपाथ पर बैठे व्यक्ति को रौंदा, एक शख्स की मौत; पुलिस कर रही है जांच…

0
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- राजस्थान के जयपुर से दर्दनाक खबर सामने आ रही है। पुलिस के मुताबिक घटना मंगलवार रात त्रिवेणी फ्लाईओवर के पास हुई। तेज रफ्तार एसयूवी ने फुटपाथ पर बैठे दो लोगों को टक्कर मार दी। थाना प्रभारी (जयपुर दक्षिण) सुभाष चंद ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से एक पप्पू गुर्जर की मौत हो गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

राजस्थान के जयपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जयपुर के एक फ्लाईओवर के पास फुटपाथ पर बैठे एक व्यक्ति की तेज रफ्तार एसयूवी से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार रात त्रिवेणी फ्लाईओवर के पास हुई। तेज रफ्तार एसयूवी ने फुटपाथ पर बैठे दो लोगों को टक्कर मार दी। थाना प्रभारी (जयपुर दक्षिण) सुभाष चंद ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से एक पप्पू गुर्जर की मौत हो गई।

सीसीटीवी फुटेज की हो रही है जांच 

अधिकारी ने कहा कि यह एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी थी जिसने लोगों को टक्कर मारी। वाहन और उसके चालक की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed