बागबेड़ा में 8 साल की बच्ची से घर पर ले जाकर किया दुष्कर्म, घर में बताने पर दिया था जान से मारने की धमकी…

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र की रहनेवाली एक 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सोमवार को सामने आया है. घटना के बाद बस्ती के लोग बागबेड़ा थाने पर पहुंचे. इसके बाद बच्ची को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके पहले बस्ती के लोग बागबेड़ा थाने पर बड़ी संख्या में पहुंच गये थे. घटना रविवार रात की है. घटना के बारे में परिवार के लोगों को तब पता चला जब बच्ची ने रात के 10 बजे घटना के बारे में बताया. इसके बाद परिवार के लोग रात को ही मामले को लेकर थाने पर पहुंचे हुये थे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी बागबेड़ा बाबाकुटी शीतला मंदिर के पास रहनेवाले अमित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया. बच्ची ने परिवार के लोगों को बताया कि दुष्कर्म करने के बाद अमित शर्मा ने उसे धमकी दिया था कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देंगे. लेकिन जब बच्ची को दर्द से रहा नहीं गया, तब उसने घटना की जानकारी अंततः परिवार के लोगों को दी. पुलिस ने घटना के संबंध में बच्ची की मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  सरला बिरला महाविद्यालय परिसर में नेशनल रैपिड एवं ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप की तैयारियों की हुई समीक्षा

Thanks for your Feedback!

You may have missed