फेडरल बैंक के जमशेदपुर शाखा में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव , सीनियर सिटीजन को किया गया सम्मानित …

0
Advertisements

जमशेदपुर :- फेडरल बैंक ऑफ इंडिया के जमशेदपुर शाखा में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बैंक से जुड़े वैसे ग्राहकों को खास तौर से सम्मानित किया गया जो कि 75 वर्ष से ऊपर के थे। कार्यक्रम के दौरान ब्रांच हेड करुनेश मिश्रा ने कहा कि ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमारे साथ 75 वर्ष से ऊपर के लोग भी जुड़े है। वही रीजनल हेड राजीव लोचन मोहंती ने कहा कि जिन लोगों से हम इतने सालों से जुड़े हुए है उनके लिए सेलब्रैट करना खुद के लिए गौरव की बात है। साथ ही उन्होंने फेडरल बैंक से जुड़ी सेवाओं के बारे में भी लोगों को बताया । इस बात से भी लोगों को भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी बैंक आपके साथ परिवार के रूप में खड़ा है। इस मौके पर उपस्थित ग्राहकों ने भी अपने अनुभव साझा किये। साथ ही लोगों ने गीत के नगमें भी गुनगुनाए। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रुप से बैंक अधिकारी नेहा , निखिल , रणविजय समेत  ग्राहक भी उपस्थित रहें। धन्यवाद ज्ञापन नेहा ने किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  5 वर्षीय बच्चे को कोलकाता ले जाने के लिए बनाया गया ग्रीन कॉरिडोर

Thanks for your Feedback!

You may have missed