सूखे की आहट के बीच CM हेमंत का बड़ा निर्देश, किसानों को मिलेट-दाल की खेती से जोड़ने की तैयारी

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक में राज्य में मौसम की स्थिति और किसानों की चुनौतियों को लेकर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को नई फसल प्रणालियों पर काम करने और किसानों को वैकल्पिक खेती के लिए प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

मुख्यमंत्री ने किसानों को मिलेट, दाल और तिलहन जैसी कम पानी वाली फसलों की खेती से जोड़ने के लिए कार्य योजना तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि कृषि और पशुपालन को मजबूत कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकता है। साथ ही किसानों को तकनीकी जानकारी देने और किसान पाठशालाओं को मजबूत करने पर भी जोर दिया।

बैठक में पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए भी योजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा।

About The Author

See also  आरआईटी मोड़ चापड़ कांड, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 15 हजार रुपए के लेनदेन विवाद में चलाया था चापड़

You may have missed