अमेरिका ने कर दिया वेनेजुएला पर हमला

0
Advertisements
Advertisements

अमेरिका: अमेरिका ने वेनेज़ुएला पर हमला कर दिया है। वेनेजुएला की राजधानी काराकास में कम से कम 7 धमाकों और नीचे उड़ते हुए विमानों की आवाज सुनी गई। रशिया टुडे के मुताबिक अमेरिकी वायु सेना ने वेनेजुएला के इस्ला मार्गरीटा द्वीप पर बमबारी की है जहां सेना के टॉप बेस हैं। हमलों के बाद वेनेजुएला में इमरजेंसी लगा दी गई है। वेनेजुएला की सरकार ने अमेरिका पर आम नागरिकों और मिलिट्री ठिकानों पर हमला करने का आरोप लगाया है।एयरक्राफ्ट कैरियर के अलावा अमेरिका ने इस इलाके में करीब 15,000 सैनिकों को भी इकट्ठा कर रखा था। इसके साथ ही एक दर्जन से ज्यादा युद्धपोत भी तैनात हैं, जिनमें एक क्रूजर, हमलावर युद्धपोत, एक एयर और मिसाइल डिफेंस कमांड शिप और एम्फीबियस असॉल्ट जहाज और एक हमलावर पनडुब्बी भी शामिल हैं। इसने प्यूर्टो रिको में 10 F-35 फाइटर जेट भी तैनात कर रखे हैं। लेकिन वेनेजुएला के पास सोवियत संघ के समय के पुराने हथियार हैं और इन हथियारों के साथ उसके लिए अमेरिका का मुकाबला करना अत्यंतम मुश्किल होगा। ऐसे में सवाल ये है कि अमेरिका के सामने घुटना टेकने से इनकार करने वाले राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को डोनाल्ड ट्रंप मार देंगे? इस रिपोर्ट में हम वेनेजुएला की सैन्य शक्ति जानने की कोशिश करते हैं।जमीनी हमलों से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि मादुरो के लिए पद छोड़ना “समझदारी” होगी। राष्ट्रपति ट्रंप ने इस बारे में कोई पक्का जवाब नहीं दिया है कि उनके मिलिट्री जमावड़े का मकसद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हटाना है या नहीं। उन्होंने 22 दिसंबर को पत्रकारों से कहा कि मादुरो के लिए सत्ता छोड़ना “समझदारी” होगी, लेकिन “वह क्या करना चाहते हैं, यह उन पर निर्भर है।”

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed