परीक्षा के बीच स्कूल में चिकन पार्टी का आरोप, बाहर खड़े छात्रों ने किया हंगामा

0
Advertisements

मुंगेर : जिले के असरगंज प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय सजुआ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि परीक्षा के दौरान ही प्रधानाध्यापक और कुछ शिक्षक स्कूल के किचन में चिकन बनाकर पार्टी कर रहे थे। इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।जानकारी के अनुसार, जब मीडिया टीम मौके पर पहुंची तो स्कूल का मुख्य गेट बंद मिला और कई छात्र बाहर किताब-कॉपी लेकर खड़े थे। छात्रों ने बताया कि परीक्षा चल रही थी, तभी कुछ बच्चों ने चिकन पार्टी की तैयारी देख ली। इसके बाद शिक्षकों ने उन्हें बाहर निकालकर गेट बंद कर दिया। नाराज छात्रों ने गेट पर लात मारकर विरोध जताया, जिसके बाद गेट खोला गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

वहीं, प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार सिंह ने इन आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है। दूसरी ओर, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है और पहले भी इस स्कूल को लेकर शिकायतें आ चुकी हैं। पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

See also  आंदोलन से पहले नकाब बांध सड़क पर निकले अभिजीत दीपके, वीडियो हुआ वायरल

Thanks for your Feedback!

You may have missed