आलिया ने शेयर की 2026 की पहली फैमिली फोटो,


Mumbai : रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में अपनी बेटी राहा के साथ नए साल के जश्न के लिए वेकेशन पर रवाना हुए थे, जिसकी झलक भी सामने आई थी। इसके बाद से ही फैंस इंतजार में थे कि आखिर अभिनेत्री कब अपने वेकेशन की झलक उनके साथ साझा करेंगी। अब आलिया ने फैंस का इंतजार खत्म कर दिया है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने 2026 का स्वागत किया और फैंस का भी दिन बना दिया। फोटो में उनके साथ-साथ रणबीर कपूर और राहा भी नजर आ रहे हैं।परिवार के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करने के बाद ही आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर और बेटी राहा कपूर के साथ न्यू ईयर वेकेशन के लिए मुंबई से रवाना हो गई थीं। हालांकि, वह घूमने कहां गईं, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन एक्ट्रेस ने अपने वेकेशन से पहली फोटो शेयर की है।4 जनवरी 2026 को आलिया भट्ट ने साल की पहली फोटो शेयर की है जिसमें वह अपने पति और बेटी के साथ मस्ती करती हुई दिख रही हैं। तस्वीर में रणबीर कपूर अपनी बेटी को हवा में उछाल रहे हैं और आलिया लाडली को देख मुस्कुराती हुई दिख रही हैं। समंदर के किनारे, सनसेट के बीच आलिया, रणबीर और राहा की ये फोटो फैंस का दिल जीत रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने कैप्शन में लिखा, “और तुम ऊपर जाओगी प्यार.. हैप्पी 2026।” यह तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है और फैंस जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। साल 2026 आलिया और रणबीर दोनों के लिए ही खास होने वाला है, क्योंकि दोनों की फिल्में रिलीज के लिए कतार में हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में कपल साथ में दिखाई देगा। वहीं इसी साल दीवाली पर एक्टर की पौराणिक मूवी रामायण रिलीज होने वाली है।




