अजित पवार का कल सुबह 11 बजे बारामती में होगा अंतिम संस्कार

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार कल (गुरुवार) सुबह 11 बजे होगा. अजित पवार के अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल हो सकते हैं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पहले ही बारामती पहुंच चुके हैं.कहा जा रहा है कि इस मौके पर पीएम मोदी भी बारामती जा सकते है. आपको बता दें कि उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हुआ था. विमान क्रैश-लैंडिंग करते ही बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था. इस हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें तीन यात्री और दो पायलट शामिल हैं. यह हादसा सुबह 8:45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर हुआ, जब उनका चार्टर विमान लैंड करने वाला था. इस हादसे के बाद पूरे देश में शोक की लहर है. एनसीपी (अजित गुट) के मुख्य प्रवक्ता ब्रज मोहन श्रीवास्तव ने इस हादसे को लेकर कहा कि अजित दादा के विमान हादसे की जांच करवाई जाए, ताकि देश-दुनिया को पता चले कि ये हादसा कैसे हुआ. वहीं, इससे पहले कांग्रेस ने भी ऐसी ही मांग की थी. नागपुर से कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री नितिन राउत ने इस दुर्घटना की हाई लेवल जांच की भी मांग की है. उनका कहना है कि इस तरह की दुर्घटनाओं को अत्यंत गंभीरता से लिया जाना चाहिए.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed