हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन चुनाव में अजीत कुमार की बड़ी जीत, 84 वोट से बने अध्यक्ष

Advertisements

रांची : झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के चुनाव में पूर्व महाधिवक्ता एवं वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उन्हें 672 वोट मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी ऋतु कुमार को 588 मत प्राप्त हुए। इस तरह अजीत कुमार ने 84 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। महासचिव पद पर नवीन कुमार ने 935 वोट हासिल कर दोबारा जीत दर्ज की, जबकि अमित सिन्हा को 458 वोट मिले।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

उपाध्यक्ष पद पर राहुल कुमार गुप्ता 580 वोट के साथ विजयी रहे, जबकि प्राण प्रणय को 366 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर श्रेष्ठा मेहता को 1088, सहायक कोषाध्यक्ष पद पर आकाशदीप को 706, सचिव प्रशासन पद पर विकास कुमार को 853 और सचिव लाइब्रेरी पद पर भोलानाथ ओझा को 741 वोट मिले। मतगणना में झारखंड विधानसभा से आए 10 कर्मियों ने हिस्सा लिया।मतगणना की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इससे पहले 21 अगस्त को हुए मतदान में कुल 2017 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

About The Author

See also  कोलकर्मियों को मिलेगा 1,10,250 रुपये बोनस, 15 अक्तूबर तक होगा भुगतान

You may have missed