अजय सिंह का जन्मदिन युवा शक्ति दिवस के रूप में मनाया गया, माइकल जॉन ऑडिटोरियम में उमड़ा युवाओं का सैलाब

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर के पूर्व छात्र नेता और झारखंड राज्य कांग्रेस कमिटी के महासचिव अजय सिंह का जन्मदिन बुधवार को युवा शक्ति दिवस के रूप में पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में युवक-युवतियां शामिल हुए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

खचाखच भरे सभागार में “अजय सिंह जिंदाबाद” के नारों के बीच राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में कांग्रेस और अन्य दलों के वरिष्ठ नेता, विधायक, पूर्व मंत्री, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम से पहले अजय सिंह के आवास से सैकड़ों युवाओं की बाइक रैली निकाली गई। यह रैली दोपहर करीब एक बजे माइकल जॉन ऑडिटोरियम पहुंची। रैली की खास बात यह रही कि सभी बाइक सवार पूरी तरह अनुशासित और कतारबद्ध तरीके से चलते नजर आए। रैली में सबसे आगे अजय सिंह स्वयं युवाओं के साथ बाइक चलाते हुए दिखे।

इस अवसर पर युवाओं को नशामुक्त समाज का संकल्प भी दिलाया गया। आयोजकों ने बताया कि पिछले दस वर्षों से अजय सिंह के जन्मदिन को युवा शक्ति दिवस के रूप में मनाने की परंपरा चली आ रही है, जिसका उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक दिशा में जोड़ना और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और युवाओं की बड़ी भागीदारी ने इसे यादगार बना दिया।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed