आर्मरी ग्राउंड में खेल और समावेशन का संगम, इंटर जेडीसी क्वार्टर फाइनल में एसएमडी की जीत, महिला क्रिकेट टूर्नामेंट भी सफल

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर स्थित आर्मरी ग्राउंड गुरुवार को खेल, उत्साह और समावेशन की भावना का जीवंत केंद्र बन गया। यहां इंटर जेडीसी क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले के साथ-साथ महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 2025–26 का भी सफल आयोजन किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इंटर जेडीसी क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के क्वार्टर फाइनल में एसएमडी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीआरएम को 7 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीआरएम की टीम 10 ओवर में 77 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से आकाश नाथ ने 28 रन और अभिषेक ने 17 रन बनाए। एसएमडी की ओर से ऋतिक ने प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएमडी की टीम ने 9.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 82 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। बल्लेबाजी में प्रिंस ने मात्र 8 गेंदों में 25 रन और प्रमोद ने 17 गेंदों में 19 रन की तेज पारी खेली। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रिंस को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इसी क्रम में स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट और स्पोर्ट्स एडवाइजरी कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 2025–26 के तहत आज चार लीग मुकाबले खेले गए। इस टूर्नामेंट के लिए टाटा स्टील के विभिन्न विभागों से 100 से अधिक नामांकन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 8 टीमों का गठन किया गया।

महिला खिलाड़ियों ने आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि महिलाएं कार्यस्थल के साथ-साथ खेल के मैदान में भी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। यह पहल विविधता और समावेशन को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।

See also  अब हर योजना पर सीएम की सीधी नजर, नया डैशबोर्ड सिस्टम लागू, काम में पारदर्शिता पर बड़ा जोर

आयोजन के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे। टूर्नामेंट के सुचारु संचालन में आयोजक टीम और पर्यवेक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डिजिटल सुविधा के तहत सभी मैचों की ऑनलाइन स्कोरिंग क्रिकहिरोस एप के माध्यम से की जा रही है, जिससे कर्मचारी घर या ड्यूटी के दौरान भी लाइव स्कोर देख पा रहे हैं।

आयोजकों ने विश्वास जताया कि इस तरह के खेल आयोजन स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के साथ-साथ कर्मचारियों के बीच आपसी जुड़ाव, सकारात्मक सोच और संगठनात्मक एकता को मजबूत करते हैं।

Thanks for your Feedback!

You may have missed