अजय कुमार बने यूपीएससी के नए चेयरमैन, राष्ट्रपति ने दी नियुक्ति को मंजूरी

0
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को उसका नया अध्यक्ष मिल गया है। केंद्र सरकार ने पूर्व रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार को UPSC का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। इस संबंध में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

डॉ. अजय कुमार ने 14 मई 2025 से UPSC के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उनका कार्यकाल 1 अक्टूबर 2027 तक रहेगा। डॉ. अजय कुमार 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी हैं और उन्होंने अपने सेवाकाल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वे भारत सरकार के रक्षा सचिव रह चुके हैं और उनके नेतृत्व में अग्निपथ योजना जैसी ऐतिहासिक पहलें शुरू की गईं।

See also  युवा नेताओं ने जमीनी बदलाव के एक वर्ष का जश्न मनाया: आदिर फेलोशिप 2025–26 समापन समारोह

Thanks for your Feedback!

You may have missed