विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं के संदर्भ में कुलपति से मिला एआईडीएसओ का प्रतिनिधिमंडल…

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):- ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन कोल्हान विश्वविद्यालय कमिटी की ओर से विश्वविद्यालय की कुलपति से मुलाकात की गई। कोल्हान विश्वविद्यालय प्रभारी सोहन महतो ने कहा कि कोरोना महामारी में पूरा देश राज्य सहित हमारे विश्विद्यालय में भी शैक्षणिक गतिविधियाँ काफी धीमी पड़ गई है लेकिन अभी महामारी का प्रकोप नगण्य है।इस बीच कॉलेजों में कक्षाएं न के बराबर हो रही,सत्र विलंब से छात्र परेशान है,पुस्तकालय व प्रयोगशाला की स्थिति दयनीय है।
अत:विश्विद्यालय में पठन – पाठन के साथ शैक्षणिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलाने के लिए हमारी निम्नलिखित मांगे है:
1) सभी कक्षाएं सुचारू रूप से संचालित की जाए एवम यूजीसी के अलावा विश्विद्यालय स्तर से घंटी आधारित शिक्षकों की बहाली की जाए।
2) अनुसंधान करने वाले छात्रों को जल्द से जल्द गाइड उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए।
3) यूजी -पीजी का सत्र काफी पीछे चल रहा है, सत्र सही समय पर पूरा किया जाए।
4) पुस्तकालय में नए किताब, प्रयोगशाला में उपकरण सहित कर्मचारियों की बहाली की जाए।
5) छात्रों को नेट-जेआरएफ जैसे परीक्षाओं की तैयारी कराने की व्यवस्था की जाए।
कुलपति महोदय द्वारा जल्द ही इन सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमंत बारिक, युधिष्ठिर कुमार,जमशेदपुर नगर अध्यक्ष शुभम झा शामिल थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  ग्रेड रिवीजन में एन एस ग्रेड को अनदेखा किया गया तो चुप नहीं बैठेंगे - राजेश सिंह

You may have missed