जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में हिंदी में स्नातकोत्तर की पढ़ाई चालू करने की मांग को लेकर एआईडीएसओ ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन.

Advertisements
Advertisements

 जमशेदपुर (संवाददाता ):- ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन जमशेदपुर महानगर इकाई का प्रतिनिधिमंडल कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति से मिला और ज्ञापन सौंपा। महानगर कार्यालय सचिव शुभम कुमार झा ने कहा कि विगत दिनों भी विश्वविद्यालय को इस मामले से अवगत कराया गया था लेकिन विश्वविद्यालय द्वारा इस पर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला हम जानते हैं कि हमारे जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में बहुत सारे छात्र छात्राएं अत्यंत ग्रामीण क्षेत्रों से स्नातक हिंदी विभाग में अध्ययन करने आ रहे हैं क्योंकि स्नातक के बाद यहां स्नातकोत्तर की पढ़ाई नहीं होती है इसलिए बहुत सारे छात्र छात्राओं को अपनी पढ़ाई यहीं समाप्त करनी पड़ जाती हैं।इसलिए एआईडीएसओ यह मांग करती है कि जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में स्नातकोत्तर हिंदी की पढ़ाई को चालू कराया जाए,अगर 48 घंटे के अंदर विश्वविद्यालय पर लिखित आश्वासन नहीं देता है तो संगठन आंदोलन को बाध्य होगा,

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  आज जमशेदपुर एफसी का अहम मुकाबला: मैच के दौरान स्टेडियम इलाके में ट्रैफिक जाम की चेतावनी

You may have missed