श्रावणी मेले में AI का कमाल, 150 स्मार्ट कैमरों से होगी श्रद्धालुओं की गिनती



रांची : इस वर्ष श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ पर नजर रखने के लिए पहली बार अत्याधुनिक AI तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। मेला क्षेत्र में 150 AI आधारित कैमरे लगाए जा रहे हैं, जो श्रद्धालुओं की स्वतः गिनती (हेड काउंटिंग) करेंगे। इन कैमरों से प्रशासन को रियल टाइम में भीड़ की जानकारी मिलेगी, जिससे सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।AI कैमरों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर जरूरत पड़ने पर भीड़ का रूट बदला जा सकेगा और संबंधित अधिकारियों को तत्काल अलर्ट भी मिलेगा। प्रशासन का मानना है कि इस तकनीक से श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन की सुविधा मिलेगी तथा मेले के दौरान किसी भी आपात स्थिति से तेजी से निपटना आसान होगा।




