JPSC घोटाले में CID की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी के ससुर हिरासत में, रिश्तेदारों की तलाश तेज



रांची : JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले की जांच में CID ने कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्य आरोपी माने जा रहे अभय तिवारी के गिरिडीह जिले के बेंगाबाद स्थित ससुराल में छापेमारी के दौरान उसके ससुर विकास पांडेय को हिरासत में लिया गया। विकास पांडेय सहायक शिक्षक हैं। वहीं, अभय तिवारी के दोनों सालों और उसकी पत्नी की तलाश भी जारी है, जो उसकी गिरफ्तारी के बाद से लापता बताए जा रहे हैं।CID अब विकास पांडेय की संपत्तियों और आय के स्रोतों की भी जांच कर रही है। हथबोर, गिरिडीह और देवघर समेत अन्य स्थानों पर मौजूद संपत्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही अभय तिवारी के दोनों सालों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया गया है। दूसरी ओर, JPSC पीटी परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों से मांगी गई OMR शीट की प्रतियों की जांच भी आगे बढ़ाई जा रही है।




