पॉर्थ चटर्जी के बाद अब टीएमसी विधायक कृष्ण कल्याणी को ईडी का नोटिस

0
Advertisements

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में ममता बनर्जी के लिये मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. टीएमसी के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय ने विधायक कृष्ण कल्याणी को नोटिस भेजा है. यह नोटिस कृष्ण कल्याणी की कम्पनी कल्याणी सॉल्वेक्स प्राइवेट लिमिटेड को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट 2002 के तहत नोटिस भेजा गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

कृष्णा कल्याणी पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले की रायगंज सीट से तृणमूल कांग्रेस के विधायक है. इनकी कंपनी स्लोवेक्स प्राइवेट लिमिटेड को धन शोधन निवारण अधिनियम (क्करूरु्र ) (2002) के तहत यह नोटिस दिया गया है, इस नोटिस में ईडी ने कंपनी द्वारा कोलकाता टीवी चैनल और रोज टीवी चैनल के माध्यम से दिए गए विज्ञापनों की जानकारी मांगी है, साल 2018-19, 2019-20 और 2021-22 में दिए विज्ञापनों की जानकारी मांगी गई है.

प्रवर्तन निदेशालय की नोटिस के मुताबिक, ये बताने के लिए कहा गया है कि कब-कब कौन सा विज्ञापन दिया गया और उसके लिए किसको कितना भुगतान किया गया. ये भी पूछा गया है कि इस दौरान कुल कितने के विज्ञापन दिए गए.

मालूम हो कि पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी के लिए मुसीबतें बढ़ती दिख रही हैं. इससे पहले एसएससी घोटाले में राज्य सरकार के पूर्व मंत्री और टीएमसी के बड़े नेता पार्थ चटर्जी के खिलाफ ईडी की जांच और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी के घरों से 50 करोड़ से ज्यादा कैश और पांच किलो सोने और जेवरात बरामद किये गये. जिसके बाद पार्थ चटर्जी को मंत्री पद से और पार्टी के महासचिव पद से हटाना पड़ा है.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed