चुनाव हारने के बाद नवीन पटनायक ने बदला अपना राजनीतिक सचिव, जानें और बदलाव…

0
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- ओडिशा में हाल ही में हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव 2024 में नवीन पटनायक की बीजू जनता दल को तगड़ा झटका लगा था। पार्टी राज्य में लोकसभा की एक भी सीट नहीं जीत सकी थी। इसके साथ ही नवीन पटनायक ने ओडिशा में दो दशक से ज्यादा समय से जारी सत्ता गंवा दी। भाजपा ने पहली बार राज्य में सरकार बनाई है। अब इस हार के बाद अब नवीन पटनायक एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने पार्टी में एक के बाद कई नियुक्तियां की हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इन्हें मिला प्रवक्ता पद

बीजू जनता दल (बीजद) ने राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तर के प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है। पार्टी ने प्रसन्ना आचार्य, प्रमिला मल्लिक और देबी मिश्रा समेत 14 नेताओं को राज्य स्तरीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। वहीं, संतरूप मिश्रा, कलिकेश नारायण सिंह देव को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया।

ये बने पटनायक के राजनीतिक सचिव

बीजू जनता दल (बीजद) नई नियुक्तियों के बीच संतरूप मिश्रा को पार्टी अध्यक्ष नवीन पटनायक का नया राजनीतिक सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही बीजू जनता दल ने अपने राज्य स्तरीय पदाधिकारियों को भी भंग कर दिया है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed