रातभर झाड़ियों में घेराबंदी, सुबह 20 लाख का इनामी नक्सली दबोचा गया

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लातेहार : सुरक्षाबलों ने कुख्यात माओवादी रविंद्र गंझू उर्फ सुरेंद्र गंझू को सोमवार सुबह उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना मिलने के बाद कोबरा के जवान रविवार रात से ही सादे कपड़ों में झाड़ियों में छिपकर उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। सुबह होते ही जैसे ही वह घर के पास दिखा और भागने लगा, जवानों ने दौड़ाकर उसे दबोच लिया। उस पर झारखंड सरकार की ओर से 15 लाख रुपये और एनआईए की ओर से 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसके ठिकाने से एके-56 राइफल, एक पिस्टल और एक कट्टा भी बरामद किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

गिरफ्तार रविंद्र गंझू प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन का रीजनल कमांडर था। उसके खिलाफ लातेहार, लोहरदगा और गुमला समेत कई जिलों में 55 से अधिक मामले दर्ज हैं। वह वर्ष 2019 में चंदवा के लुकुईया मोड़ पर हुए हमले का भी मुख्य आरोपी है, जिसमें चार पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसके साथ हिरासत में लिए गए दो अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि इस गिरफ्तारी से पलामू और रांची प्रमंडल में सक्रिय माओवादी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

About The Author