अजित पवार के बाद अब उनकी पत्नी सुनेत्रा बनेंगी डिप्टी CM

0
Advertisements
Advertisements

Mumbai: अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार आज (शनिवार को) मुंबई में डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगी। सुनेत्रा पवार बारामती से मुंबई आ चुकी हैं। आज शाम को 5 बजे वह पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगी। शनिवार दोपहर को पहले NCP की विधायक दल की बैठक होगी, उसमें सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद महाराष्ट्र के गवर्नर आचार्य देवव्रत, सुनेत्रा पवार को शपथ दिलाएंगे। उनके पति अजित पवार, जो महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम थे, उनका निधन बारामती में हुए प्लेन क्रैश में बीते 28 जनवरी को हो गया था।जब से अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन हुआ है, तब से सबके मन में यही सवाल है कि आखिर पार्टी और महायुति सरकार में उनकी जगह कौन लेगा? आखिर अजित पवार के बाद राज्य का उपमुख्यमंत्री कौन होगा. रेस में कई नाम थे. मगर एनसीपी को अभी एक रखने और किसी तरह के टूट से बचाने के लिए सुनेत्रा पवार के नाम पर मुहर लगी है. एनसीपी के कई नेताओं ने अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग की थी. विधायकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए सुनेत्रा पवार ने भी उपमुख्यमंत्री पद स्वीकार कर लिया है. सूत्रों की मानें तो अजित पवार ने पिछले साढ़े तीन दशकों में जो सियासी विरासत स्थापित किया और काम किया है, उसे बचाने के लिए सुनेत्रा पवार ने भारी मन से डिप्टी सीएम पद स्वीकार किया है. आज जब वह डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगी तो महाराष्ट्र को सुनेत्रा पवार के रूप में राज्य की पहली उपमुख्यमंत्री मिल जाएगा.अजित पवार का असामयिक निधन एनसीपी और महाराष्ट्र की राजनीति के लिए बड़ा झटका था. वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे और उपमुख्यमंत्री के रूप में वित्त मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभाग संभाल रहे थे. उनके जाने से नेतृत्व में शून्य पैदा हो गया. पार्टी के कई विधायकों और नेताओं ने सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग की. वे मानते थे कि सुनेत्रा ही अजित पवार की विरासत को आगे ले जा सकती हैं. आखिरकार सुनेत्रा ने भी विधायकों की भावनाओं का सम्मान किया क्योंकि वे अजित पवार के पिछले साढ़े तीन दशकों के काम को बचाना चाहती थीं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed