24 घंटे के निर्जला उपवास के बाद सुहागिनों ने किया तीज व्रत का पारण

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर। हरितालिका तीज व्रत को लेकर मंगलवार को जमशेदपुर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। 24 घंटे तक निर्जला उपवास रखने के बाद सुहागिन महिलाओं ने विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ तीज व्रत का पारण किया। सुबह से ही शहर के विभिन्न इलाकों में महिलाओं ने स्नान कर भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश की पूजा की और परिवार की सुख-समृद्धि तथा पति की दीर्घायु की कामना की।
इससे पहले सोमवार को महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला व्रत रखा था। शाम को सज-धजकर महिलाओं ने सामूहिक रूप से तीज की पूजा की और माता पार्वती की कथा सुनी। मंगलवार सुबह पूजा-अर्चना और भगवान शिव-पार्वती का स्मरण करने के बाद व्रती महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण कर अपना उपवास खोला।
शहर के साकची, बिष्टुपुर, मानगो, कदमा, सोनारी, टेल्को, बिरसानगर और अन्य क्षेत्रों में तीज को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। कई घरों में महिलाओं ने पारंपरिक परिधान और सोलह शृंगार के साथ पूजा की। परिवार के सदस्यों ने भी व्रती महिलाओं को पारण के दौरान सहयोग किया। तीज पर्व के कारण बाजारों में भी चहल-पहल बनी रही और पूजा सामग्री, फल, मिठाई तथा श्रृंगार सामग्री की दुकानों पर भीड़ देखने को मिली।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  विधायकों के पत्र टालने वाले अफसरों पर कार्रवाई की मांग, राधाकृष्ण किशोर ने सुझाया नया नियम

You may have missed