अधिवक्ता भगवान दास की दुर्घटना से मृत्यु, समस्त परिवार मर्माहत

Advertisements

जमशेदपुर:- आज कदमा निवासी अधिवक्ता भगवान दास का टाटा मुख्य अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया वे लगभग 70 वर्ष के थे। स्व० भगवान दास के परिवारजन इस दुःखद घटना से मर्माहत है। साथ ही जमशेदपुर व्ययवहार न्यायालय के अधिवक्तागण शोक संतप्त है।
ज्ञात हो कि दिनांक 07 नवंबर 2026 को स्व० भगवान दास कीनन स्टेडियम के पास से अपनी स्कूटी से गुजर रहे थे। जिसके बाद वे दुर्घटनाग्रस्त हो कर रास्ते पर ही गिर गए। कुछ राहगीरों ने उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया और उनके परिजनों को सूचित किया। जिनके बाद उन्हें सीसीयू- 02, बेड न०- 17 में रखा गया। चिकित्सा के दौरान इस बात की जानकरी हुई कि उनके सर में काफी चोट आई थी लेकिन स्थिति नियंत्रण में नहीं आ सकी और इलाज के दौरान आज सुबह 07:00 बजे अंतिम सांस ली। जिसके बाद पार्थिव शरीर का अंत्येष्टि सभी परिजनों के आगमन के उपरांत पार्वती घाट में किया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  झारखंड के तीन स्वास्थ्य केंद्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन, कांके केंद्र को मिले सर्वाधिक अंक

You may have missed