आदित्यपुर : हिंदू नव वर्ष पर विहिप ने निकाला विशाल जुलूस, लगे जय श्री राम के नारे

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर:- हिंदू नव वर्ष के अवसर पर शनिवार को विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदूवादी संगठनों द्वारा विशाल शोभा यात्रा निकाली गई. जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और जय श्रीराम के गगनभेदी नारे लगाए. इस रैली का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ जे एन दास ने की. रैली आदित्यपुर टोल ब्रिज मोड़ मुख्य सड़क से होकर आदित्यपुर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किया. रैली में भगवा झंडा लिए हजारों की संख्या में युवक शामिल हुए .पदयात्रा कर बड़ी संख्या में जुलूस में शामिल लोग शामिल होते हुए जमशेदपुर रवाना हो गई. इस मौके पर मोटरसाइकिल रैली भी निकाली गई. जुलूस को लेकर आदित्यपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की थी. आदित्यपुर में भी कई हिंदूवादी संगठनों का जुटान हुआ जहां से जुलूस की शक्ल में रैली निकाली गई जो जमशेदपुर की ओर रवाना हुआ. रैली में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव, भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ संयोजक बबलू सिंह, संजय सरदार, निवर्तमान वार्ड पार्षद अभिजीत महतो,चिंटू सिंह, अवधेश सिंह, ओम प्रकाश खा, सानू कुमार धनंजय स्वर्णकार, गुरजीत सिंह ,सावन गुप्ता, संतोष सिंह, किशन प्रधान समेत अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  सरला बिरला विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

Thanks for your Feedback!

You may have missed