आदित्यपुर: वृक्षारोपण अभियान पार्ट-2 का हुआ शुभारंभ, आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में लगेंगे लोहे की जाली सहित 200 पौधे : पुरेंद्र…..

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर: नगर निगम वार्ड संख्या 9 एवं 10 स्थित मीरूडीह मे हरि नगर राधे- कृष्ण मंदिर विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण अभियान पार्ट- 2 के तहत लोहे की जाली सहित 20 पौधे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी उर्फ टुन्नू चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि डेप्युटी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, स्थानीय समाजसेवी बोंडा बेसरा, राजद प्रदेश महासचिव वीरेंद्र यादव, प्रदेश सचिव देव प्रकाश, लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज पासवान, युवा राजद जिला अध्यक्ष उदित यादव, टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर प्रमोद कुमार सिंह, श्याम सुंदर गोप के कर कमलो द्वारा लगाया गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

 

 

बता दे मुख्य अतिथि अध्यक्ष टाटा वर्कर यूनियन संजीव चौधरी ने कहा कि आदित्यपुर को ग्रीन सिटी बनाने के लिए टाटा वर्कर्स यूनियन अपना हर संभव सहयोग देगी. उन्होंने लोगों को डेंगू से बचने के उपाय बताएं और जागरूक भी किया. उन्होंने कहा कि शीघ्र बस्ती में एक मेडिकल कैंप और अस्थाई सड़क के निर्माण हेतु स्लैग दिलाने की कोशिश करेंगे.

 

 

विशिष्ट अतिथि डिप्टी प्रेसीडेंट टाटा वर्कर्स यूनियन शैलेश कुमार सिंह ने मीरूडीह बस्ती में मूलभूत नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था करने हेतु सहयोग का आश्वासन दिया. विशिष्ट अतिथि स्थानीय समाजसेवी बोंडा बेसरा ने मीरुडीह बस्ती के मुख्य मार्ग के निर्माण में आने वाली वाधाओ को दूर करने का आश्वासन बस्ती वासियों को दिया.

 

 

वही आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पूरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि मीरूडीह बस्ती को मीरूडीह टाउन बनाने तक वे अपना संघर्ष जारी रखेंगे. उन्होंने बताया कि आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति द्वारा जन सहयोग से वृक्षारोपण अभियान पार्ट- 2 के तहत आदित्यपुर नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में 200 से ज्यादा लोहे की जाली सहित पौधे लगाए जाएंगे.

 

See also  गम्हरिया में होली के दिन महिला ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष वृक्षारोपण अभियान के तहत बनता नगर, उत्तमडीह, न्यू कॉलोनी उत्क्रमित उच्च विद्यालय आदित्यपुर, गायत्री नगर, बाबा आश्रम, रोड नंबर- 7 मैदान सहित अन्य स्थानों पर लगभग 200 पौधे लोहे की जाली सहित लगाए गए थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में हरि नगर राधे- कृष्ण मंदिर विकास समिति के प्रभाष कुमार झा, मुकेश कुमार गिरी, रामबाबू मूनडैया, सूरजभान पाल, दिगेश मिश्रा, श्याम नंदन शर्मा, अंकित सिंह, राजेंद्र गुप्ता, दिवाकर झा, अभिनंदन शर्मा, निरंजन सिंह, रामकृष्ण झा, विमल कांत ठाकुर, अर्जुन प्रसाद, बिहारी साव, चंदन कुमार सहित अन्य बस्तीवासियों की सराहनीय भूमिका रही.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed