आदित्यपुर:लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को देख थाना प्रभारी राजन कुमार ने सभी घाटो पर सुरक्षा व्यवस्था का किया इंतजाम!सभी छठ घाटो पर गोताखोर लाइफगार्ड वस्त्र पहन कर रहेंगे तैनात…

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर:लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर सभी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था तैनात कर दिया गया है एवम सभी घाटों पर गोताखोरों को तैनात रखा गया हैं वही सालडीह छठ घाट में आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार द्वारा लाईफगार्ड ट्यूब एवम व्रतियों के बीच अगरबत्ती बांटा गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

थाना प्रभारी ने बताया कि आदित्यपुर अंतर्गत सापड़ा,सालडीह,जय प्रकाश उद्यान,राम मडैया,मांझी टोला ऐसे कई घाटो पर लोगों को डेंजर पॉइंट पर जाने से रोकने के लिए गोताखोर (लाइफगार्ड) यूनिफॉर्म में तैनात रहेंगे.ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके.बता दे थाना प्रभारी राजन कुमार द्वारा सभी छठ घाटो पर आदित्यपुर पुलिस के सहयोग स्टोल भी लगाए जाएंगे जहां छठ पूजन सामग्री का निःशुल्क वितरण किया जाएगा.

गोताखोरों को लाईफगार्ड वस्त्र में तैनात करते हुए थाना प्रभारी संग अन्य पुलिस पदाधिकारी.

बता दे सभी छठ घाटो पर पुलिस पदाधिकारियों के नाम व मोबाइल नंबर अंकित होंगे ताकि किसी भी तरह के परिस्थिति में अधिकारियों के साथ सीधा संपर्क हो सके.

वही थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया सभी छठ घाटों के आयोजन समितियों से अपील करते हुए कहा कि वे पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग स्थापित कर सहयोग करे ताकि सुरक्षित माहौल में महापर्व शांति पूर्ण संपन्न हो.

Advertisements
See also  श्रीनाथ विश्वविद्यालय में ‘बी मास्टर ऑफ योरसेल्फ’ कार्यशाला का आयोजन, स्वामी निर्विशेषानंद हुए शामिल

Thanks for your Feedback!

You may have missed