आदित्यपुर: पुलिस को मिली अवैध नकली शराब के खिलाफ एक और सफलता, अवैध नकली विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, “देखें.video…

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर: अवैध नकली शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान जारी है. आदित्यपुर पुलिस को एक और नकली शराब के खिलाफ सफलता हाथ लगी है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 72 बोतल अवैध नकली विदेशी शराब बरामद किया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

video

बता दे इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि उन्हें लगातार सूचना मिल रही थी कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला मैं अवैध शराब की खरीद बिक्री हो रही है. सूचना के सत्यापन हेतु वरी पदाधिकारियों को सूचित करते हुए तत्काल एक टीम का गठन किया गया. टीम ने मांझी टोला मैं छापामारी कर चरण पाल के घर से 72 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया.

 

वही छापामारी के दौरान खरीद बिक्री करने वाले व्यक्ति को भी धर दबोचा है. जिसके बाद पुलिस ने विधिवत रूप से नकली शराब को जप्त कर लिया गया. फिलहाल पूछताछ के बाद व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. छापामारी टीम में थाना प्रभारी राजन कुमार के अलावे एएसआई सत्यवीर सिंह, मनीष कुमार, करुणा कुमारी, हवलदार पप्पू राम, सिपाही अशोक कुमार यादव और हरिश्चंद्र तिरिया शामिल थे.

बाईट-

राजन कुमार (थाना प्रभारी – आदित्यपुर)

Advertisements
See also  जेल में पुराने विवाद और इलाके में वर्चस्व को लेकर राजवीर पर हुई थी फायरिंग, पुलिस सभी बिंदुओं पर कर रही जांच

Thanks for your Feedback!

You may have missed