आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में प्रत्याशियों की भरमार, कई वार्डों में मुकाबला हुआ दिलचस्प


आदित्यपुर:- आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों की संख्या सामने आते ही यह साफ हो गया है कि इस बार चुनावी मैदान काफी प्रतिस्पर्धी होने वाला है। निगम क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों में उम्मीदवारों की संख्या में भारी अंतर देखने को मिला है, जिससे कहीं सीधा मुकाबला तो कहीं त्रिकोणीय और बहुकोणीय संघर्ष की तस्वीर उभर रही है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार वार्ड 1 में 3, वार्ड 2 और 3 में 5-5, जबकि वार्ड 4 में सबसे अधिक 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जो इस चुनाव को सबसे ज्यादा रोचक बनाता है। वहीं वार्ड 5 में 5, वार्ड 6 में 8, वार्ड 7 में 6 और वार्ड 8 में सिर्फ 2 प्रत्याशी हैं। वार्ड 9 में 3 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई है। इसी तरह वार्ड 19 और 20 में 6-6, वार्ड 21 में 4, वार्ड 22 में 3, वार्ड 23 में 8 और वार्ड 24 में 7 प्रत्याशी मैदान में हैं। आगे वार्ड 25 में 5, वार्ड 26 में 3, वार्ड 27 में 5, वार्ड 28 में 2, वार्ड 29 में 3, वार्ड 30 में 7, वार्ड 31 और 32 में 3-3, वार्ड 33 में 6, वार्ड 34 में 3 और वार्ड 35 में 4 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। चुनावी जानकारों का मानना है कि जहां कम प्रत्याशी हैं वहां सीधा और साफ मुकाबला देखने को मिलेगा, वहीं अधिक प्रत्याशियों वाले वार्डों में वोटों का बंटवारा नतीजों को चौंकाने वाला बना सकता है। कुल मिलाकर आदित्यपुर नगर निगम चुनाव इस बार सिर्फ संख्या का नहीं, बल्कि रणनीति, जनसंपर्क और मुद्दों का भी बड़ा इम्तिहान साबित होने जा रहा है।




