आदित्यपुर: रांची में 12 फरवरी को आयोजित राजद कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह, सफल बनाने को लेकर जमशेदपुर में कोल्हान स्तरीय बैठक 10 फरवरी को: पुरेन्द्र..

0
Advertisements
Advertisements

Adityapur: रांची के कार्निवाल वेंकट हॉल में आयोजित राजद कार्यकर्ता मिलन समारोह जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के उप मुख्यमंत्री युवा हृदय सम्राट तेजस्वी यादव भाग लेंगे कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कोल्हान स्तरीय राजद की बैठक दिनांक 10 फरवरी को दिन 11:30 बजे जमशेदपुर परिसदन में आयोजित की जाएगी इसकी जानकारी राजद के प्रदेश महासचिव सह पूर्वी सिंहभूम के प्रभारी पुरेंद्र नारायण सिंह ने दी है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

 

उन्होंने कहा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा 10 फरवरी की बैठक को सफल बनाने की जिम्मेवारी सुभाष यादव, योगेंद्र यादव, कमल देव सिंह सहित राजद के सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों को दी गई है.

उन्होंने बताया जमशेदपुर में 10 फरवरी को आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह यादव, पूर्व विधायक प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी चतरा श्री सुभाष यादव, पूर्व मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर, पूर्व सांसद श्री घूरन राम, युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री रंजन यादव शामिल होंगे. बैठक में कोल्हान के सभी जिला अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, प्रखंड एवं पंचायत के अध्यक्षों के साथ-साथ प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से बैठक में शामिल होने हेतु प्रदेश अध्यक्ष द्वारा निर्देश दिया गया है.

Advertisements
See also  सरायकेला-खरसावां जिला योगासन खेल संघ की नई कार्यकारिणी का गठन, मनोज सिंह बने अध्यक्ष

Thanks for your Feedback!

You may have missed