आदित्यपुर: वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन राशि 2 हजार रुपए प्रति माह करें सरकार- पुरेंद्र

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर: राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत वृद्ध, विधवा एवं स्वामी विवेकानंद नि:शक्त स्वावलंबन पेंशन को 2 हजार रुपए प्रति माह किए जाने की मांग को लेकर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री झारखंड श्री हेमंत सोरेन को संबोधित ज्ञापन अंचलाधिकारी गम्हरिया को सौंपा जाएगा- यह जानकारी प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आदित्यपुर नगर परिषद के उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने दी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

ज्ञातव्य है कि वर्तमान में सरकार द्वारा विधवा, वृद्धा एवं दिव्यांग जनों को 1 हजार रुपए प्रति माह पेंशन दिया जाता है. वर्तमान में आदित्यपुर नगर निगम में करीब 7780, सरायकेला- खरसावां जिले में 1,20,720 एवं झारखंड राज्य के 24 जिलों में कुल 34,07,955 लोग पेंशन योजना का लाभ ले रहे हैं.

पुरेंद्र नारायण सिंह ने सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर 1 लाख रुपए के स्थान पर 4 लाख रुपए मृतक के आश्रित को सहायता राशि दिए जाने की मांग सरकार से की.

ज्ञातव्य है कि राज्य आपदा मोदन निधि (एसडीआरएफ) के तहत नदी में डूबने, वज्रपात, सर्पदंश के कारण मृत्यु होने पर मृतक के आश्रित को 4 लाख रुपए एवं सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रित को सिर्फ 1 लाख रुपए सहायता प्रदान की जाती है.

साथ ही उन्होंने सरकार से यह भी मांग किया कि नदी में डूबने, सर्पदंश, वज्रपात या सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रित को तत्काल 50 हजार रुपए की सहायता राशि अंचलाधिकारी/ प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा प्रदान किया जाए ताकि परिवार मृतक का अंतिम संस्कार और श्राद्ध कर्म संपन्न करा सके. शेष राशि पूर्व की भांति सरकार मृतक के आश्रित को उपलब्ध कराए. प्रेस वार्ता में पुरेंद्र नारायण सिंह, वीरेंद्र यादव, देव प्रकाश, राजेश कुमार यादव, प्रमोद गुप्ता उपस्थित थे.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed