आदित्यपुर: कोल्हान राजद संगठन का विस्तार होली के बाद: पुरेंद्र, “बोले” 19 मार्च को कोल्हान स्तरीय राजद कार्यकर्ताओ का महासम्मेलन….

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर: राजद के प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह ने होली बाद कोल्हान में राजद संगठन के विस्तार की बात कही है. उन्होंने बताया कि कई प्रमुख राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं का नाम संगठन की सूची में शामिल किया जाना है. उन्होंने बताया कि कमजोर संगठन वाले जिलों में राजद संगठन को मजबूत बनाने हेतु एक कार्यकारी अध्यक्ष की भी नियुक्ति की जाएगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

 

उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी अगली सूची में पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष एवं जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष की भी घोषणा की जाएगी. उन्होंने बताया की शीघ्र ही कोल्हान सहित राज्य के सभी जिलों के लिए प्रभारी एवं सह प्रभारी की घोषणा पूर्व विधायक हुसैनाबाद सह प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सिंह यादव, पूर्व विधायक गोड्डा सह प्रधान महासचिव श्री संजय प्रसाद यादव, राजद संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री सुरेश पासवान द्वारा की जाएगी.

 

वही पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि 19 मार्च को कोल्हान स्तरीय राजद कार्यकर्ता महासम्मेलन का आयोजन आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में प्रस्तावित है. प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी कोल्हान में संगठन विस्तार के उपरांत प्रारंभ कर दी जाएगी.

Advertisements
See also  आदित्यपुर में शाम साढ़े 4 बजे से बिजली गुल, 33 केवीए लाइन ब्रेक डाउन, लाखों लोग परेशान

Thanks for your Feedback!

You may have missed