आदित्यपुर: नगर निगम वार्ड 24 में बनने वाले ह्यूम पाइप का पार्षद धीरेन महतो ने किया शिलान्यास, कहा ह्यूम पाइप निर्माण वार्ड के लिए काफी महत्वपूर्ण…

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर: नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 24 क्षेत्र में प्रियंका भारती के घर से लेकर पीसी महतो के घर से होते हुए रणवीर सिंह के घर तक नए ह्यूम पाइप की मांग जल्द पूरी होने वाली है. बहुप्रतीक्षित ह्यूम पाइप निर्माण को लेकर पार्षद धीरेन महतो ने स्थानीय गणमान्य लोगों के मौजूदगी में गुरुवार शाम ह्यूम पाइप निर्माण योजना का शिलान्यास किया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पार्षद धीरेंद्र महतो उद्घाटन करते हुए….

मौके पर मौजूद पार्षद धीरेन महतो ने बताया कि लंबे समय से स्थानीय लोगों की मांग पर ह्यूम पाइप निर्माण को जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा. पार्षद ने बताया कि बस्तीवासियों के लिए यह ह्यूम पाइप काफी महत्वपूर्ण है. इसके बन जाने से लोगों को काफी सुविधा उपलब्ध होगी. एजेंसी ने बताया कि नगर निगम द्वारा तय किए गए मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण ह्यूम पाइप निर्माण प्रकार किया जाएगा.

 

मौके पर रणवीर सिंह, ललन शुक्ला, रणधीर सिंह, संजीव महतो, अनिल कुमार, संतोष कुमार, ठाकुरजी, पंडित जी आदि स्थानीय मौजूद रहे.

Advertisements
See also  जेल में पुराने विवाद और इलाके में वर्चस्व को लेकर राजवीर पर हुई थी फायरिंग, पुलिस सभी बिंदुओं पर कर रही जांच

Thanks for your Feedback!

You may have missed