जिया शंकर संग सगाई की अफवाहों पर भड़के अभिषेक मल्हन,


Mumbai: यूट्यूबर अभिषेक मल्हान, जिन्हें फुकरा इंसान के नाम से जाना जाता है। उन्होंने एक्ट्रेस और बिग बॉस ओटीटी 2 की एक्स को-कंटेस्टेंट जिया शंकर के साथ अपनी सगाई की खबरों पर रिएक्ट किया है। उन्होंने इन दावों को बेबुनियाद बताया और लोगों से अपील की कि वे उनका नाम बिना किसी आधार के इस मामले में घसीटना बंद कर दें। उनका पिछले दिनों जिया शंकर के साथ नाम जोड़ा गया था, जब एक्ट्रेस ने अपनी एक मिस्ट्री मैन के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी।अभिषेक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘मैं एक चीज क्लीयर करना चाहता हूं, प्लीज मेरे नाम किसी के साथ मत जोड़ो। मैं 3 साल पहले शो का हिस्सा था और वो चैप्टर वहीं खत्म हो गया। मेरी च्वाइस पहले से क्लीयर थी और तबसे बदली नहीं है।’
अभिषेक ने यह भी कहा कि काफी बुरा लगता है कि बार-बार एक ही बात सामने आती है। उन्होंने कहा कि वह किसी भी लिक अप वाले गेम का हिस्सा नहीं होना चाहते हैं।इससे पहले जिया ने मसिट्री मैन के साथ अपनी एक क्लोज फोटो शेयर की। हालांकि मिस्ट्री मैन का चेहरा उन्होंने दिखाया नहीं और वहां पर दिल वाला इमोजी पोस्ट किया। उन्होंने फोटो शेयर कर लिखा, सारी गलत खबरों को 2025 में ही छोड़ दो।बता दें कि अभिषेक और जिया साथ में बिग बॉस ओटीटी 2 में थे। शो में दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी जिसके बाद लोगों को लगा कि दोनों रिलेशनशिप में आ सकते हैं। इतना ही नहीं शो के बाद दोनों साथ में एक गाने में भी नजर आए थे।जिया ने अभिषेक संग किसी भी लिंकअप से मना कर दिया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘आखिरी बार ये कह रही हूं कि मेरा फुकरा इंसान से कोई लेना-देना नहीं है। हमारे बीच कुछ नहीं बस दोस्ती थी और वो भी अब नहीं है। मैं किसी भी मीम पेज को फॉलो नहीं करती हूं। लेकिन अगर सारा इल्जाम मेरे पर आएगा या मुझे लेकर गंदे कमेंट्स होंगे तो सुन लो पांडा गैंग मैं आज जो भी हूं अपनी वजह से हूं ना कि किसी और कि वजह से। ऐसे चीप स्टंट्स करना बंद करो।’




