अभिजीत दीपके ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई ‘मोदी चालीसा’, हिंदू भावनाओं पर सवाल पूछने पर दिया जवाब

Advertisements

नागपुर : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर मंच पर रखकर ‘मोदी चालीसा’ बजाई। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधते हुए मेटा और इंस्टाग्राम पर राजनीतिक सामग्री के साथ भेदभाव किए जाने का आरोप लगाया। दीपके ने दावा किया कि जनवरी से जून के बीच इंस्टाग्राम से 50 लाख से अधिक राजनीतिक पोस्ट हटाए गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की तस्वीर और मोदी चालीसा इसलिए रखी गई, ताकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस को न हटाएं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उनसे पूछा गया कि क्या मोदी चालीसा से हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि इस गाने को गाने वाले सिंगर और जिस बीजेपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से यह ऑडियो लिया गया है, उसके खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। इस दौरान उनके साथ CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका भी मौजूद थे। दोनों ने 26 नवंबर को होने वाली ‘लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ’ रैली की जानकारी दी। दीपके ने कहा कि उनका संगठन किसी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं करता और युवाओं के लिए रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देना चाहता है।

About The Author

You may have missed