कांड्रा सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के कांड्रा में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में आधुनिक कंपनी में कार्यरत युवक तारक दास की जान चली गई। हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल एमजीएम अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मृतक तारक दास चौका थाना क्षेत्र के बोड़ाम टांड़ के निवासी थे और वर्तमान में कांड्रा में किराये पर रह रहे थे। परिजनों के अनुसार, तारक दास कंपनी से छुट्टी के बाद बाजार में घर का सामान लेने जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। एक साल पहले ही उनकी शादी मंजू नाम की युवती से हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं है। पति की मौत की खबर सुनते ही मंजू का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बुधवार को प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को सौंप दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, बाइक को जब्त कर लिया गया और चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Thanks for your Feedback!

You may have missed