श्रीनाथ विश्वविद्यालय के ‘डिपार्टमेंट ऑफ फाइन आर्ट्स’ के विद्यार्थियों के बीच एक कार्यशाला आयोजित

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर:- आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय के ‘डिपार्टमेंट ऑफ फाइन आर्ट्स’ के विद्यार्थियों के बीच एक कार्यशाला आयोजित की गई । इस अवसर पर पॉटरी और सेरामिक आर्टिस्ट कलाकार अरुण कुमार मुकुटी उपस्थित थे सहायक प्राध्यापक नलिन चंद्रा ने अरुण कुमार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया अरुण कुमार ने विद्यार्थियों को मिट्टी को गूंधना तथा उससे बर्तन बनाना सीखाया इसके अतिरिक्त उन्होंने मिट्टी तथा सेरामिक के बर्तन बनाने से सम्बंधित कई तकनीक के बारे में विद्यार्थियों के साथ जानकारी साझा किया । छात्रों ने भी उनके समक्ष बर्तन बनाने का प्रयास किया । इस कार्यशाला के बारे में बताते हुए विभागाध्यक्ष गणेश महतो ने कहा कि इस तरह के कार्यशाला से विद्यार्थियों का विषय के प्रति रुचि बढ़ती है तथा उन्हें अपने विषय के विशेषज्ञों से अनेक तरह की जानकारी भी प्राप्त होती है ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  जमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: एक साथ 17 थाना प्रभारियों का तबादला

Thanks for your Feedback!

You may have missed