जमशेदपुर सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, ग्रामीण एसपी नाथू सिंह मीणा सहित झारखंड के कुल 9 आईपीएस का हुआ तबादला


रांची :- राज्य सरकार ने 9 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इससे संबंधित अधिसूचना मंगलवार की रात जारी कर दी गई है। जमशेदपुर के सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट का तबादला कर दिया गया है। सुभाष चंद्र जाट को देवघर का एसपी बनाया गया है। जमशेदपुर सिटी एसपी के पद को अभी खाली रखा गया है। गोड्डा के एसपी वाइ एस रमेश को राज्यपाल का परिसहाय नियुक्त किया गया है। वहीं झारखंड सशस्त्र पुलिस 6 (जैप 6) के समादेष्टा अंशुमान कुमार को जमशेदपुर से हटाकर रांची का सिटी एसपी बनाया गया है। इसी तरह खूंटी के एसपी आशुतोष शेखर को हटाकर चाईबासा पश्चिम सिंहभूम जिला का एसपी बनाया गया है। वहां के एसपी अजय लिंडा को एसपी के पद से हटा दिया गया है। राज्यपाल के परिसहाय अमन कुमार को खूंटी का एसपी बनाया गया है। दूसरी ओर, धनबाद के सिटी एसपी आर रामकुमार को लोहरदगा का एसपी बनाया गया है। सिटी एसपी रांची सौरभ को सिमडेगा का एसपी बनाया गया है। जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी नाथू सिंह मीना को हटाकर गोड्डा का एसपी बनाया गया है। धनबाद के सहाय पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी को हटाकर जामताड़ृा का एसपी बनाया गया है। वैसे अधिकारी, जिनको हटाकर नये पदाधिकारी को नियुक्त कर दिया गया है, उनको मुख्यालय में जाने को कहा गया है।


